फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jailed Kashmir Politician Engineer Rashid Announces Candidacy for Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव: जेल में बंद नेता इंजीनियर रशीद बारामुला सीट से लड़ेंगे चुनाव, यूएपीए के तहत तिहाड़ में है बंद

Thu, 21 Mar 2024 02:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

पार्टी प्रवक्ता फिरदौस बाबा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव से पहले इंजीनियर रशीद रिहा कर दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह तिहाड़ जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Jailed Kashmir Politician Engineer Rashid Announces Candidacy for Lok Sabha Elections
विधायक इंंजीनियर राशिद (फाइल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेल में बंद इंजीनियर रशीद को अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने उत्तरी कश्मीर की बारामुला लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। रशीद द्वारा स्थापित एआईपी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने बताया कि सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख को लोकसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता फिरदौस बाबा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव से पहले उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह तिहाड़ जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


बाबा ने कहा कि दोषी न ठहराए जाने तक संविधान किसी भी आरोपी को चुनाव लड़ने की इजाजत देता है। रशीद को एनआईए ने 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को रद्द करने से दो दिन पहले गिरफ्तार किया था और बाद में यूएपीए की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईपी ने कहा कि रशीद ने 2019 के संसदीय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में 1.01 लाख वोट हासिल करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। वह नेकां के विजयी उम्मीदवार से सिर्फ 31,192 वोट पीछे थे और जेकेपीसी के उम्मीदवार से महज 827 वोट कम थे। नेकां और जेकेपीसी दोनों उत्तरी कश्मीर को अपना गढ़ मानते हैं। जेकेपीसी ने पहले ही पार्टी अध्यक्ष लोन को इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार नामित कर दिया है। नेकां ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।


राशिद एक बार अपनी हिरासत के तुरंत बाद जमानत के लिए आवेदन दे चुके हैं। इसे सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पेशे से इंजीनियर राशिद ने 2008 में सरकारी सेवाओं से इस्तीफा दिया था। राशिद ने स्थानीय लोगों से जबरन मजदूरी कराने के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उत्तरी कश्मीर में लंगेट निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। खान सूट में रहने वाले राशिद अतीत में कई विवादों में घिरे रहे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अफजल गुरु के लिए दया का प्रस्ताव लाना उनमें से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed