{"_id":"6729de679efecd4bc40cc771","slug":"j-k-special-train-special-trouble-for-special-service-passengers-of-railways-trains-running-late-by-10-hou-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Special Train: रेलवे की विशेष सेवा यात्रियों के लिए बनी 'विशेष परेशानी', 10 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Special Train: रेलवे की विशेष सेवा यात्रियों के लिए बनी 'विशेष परेशानी', 10 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें
Tue, 05 Nov 2024 02:30 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:30 PM IST
सार
दीपावली और छठ पूजा पर चलाई गई विशेष ट्रेनें जम्मू-कटड़ा रेलवे स्टेशन पर कई घंटों की देरी से पहुंची, यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ पूजा पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई कई विशेष ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन तक आने विशेष ट्रेनों की विशेष असुविधा भी है। धनबाद से जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन 12 घंटे की देरी से पहुंच है। वहीं नई दिल्ली- कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस सोमवार को दो घंटे की देरी से पहुंची है।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी दीपावली और छठ पर्व को लेकर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को तत्काल राहत प्रदान करना है, लेकिन यह सेवा भी अपने वादे पर खरा उतरने में असफल रही है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटों की देरी से चल रही है। बरौनी से जम्मू के लिए आने वाली स्पेशल ट्रेन (04645) दो नवंबर को दोपहर 3:15 बजे रवाना हुई थी, लेकिन तीन नवंबर को रात 10:30 बजे तक जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की बजाय लगभग 10 घंटे की देरी के बाद सोमवार की सुबह आठ बजे पहुंची। यात्रियों को इस देरी के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्री सौरव कुमार ने बताया कि दीपावली पर घर गया था, दो तीन नवंबर को जम्मू पहुंचना था, लेकिन ट्रेन की देरी के चलते सोमवार को जम्मू पहुंच पाया हूं। रेलवे ने विशेष ट्रेनें तो चलाई है, लेकिन ये असुविधा से कम नहीं है। वहीं 04075 नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सोमवार को अपने तय समय से दो घंटे की देरी से कटड़ा पहुंची है। इस तरह डॉ. अंबेडकर नगर- कटड़ा, कटड़ा-वारणासी, धनबाद-जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेनें अपने तय समय से एक से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही है।