फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Responsibility of three departments assigned to JKSSB to bring transparency, know which departments are involved

जम्मू-कश्मीर: पारदर्शिता लाने के लिए जेकेएसएसबी को सौंपी तीन विभागों की जिम्मेदारी, जानिए कौन से विभाग हैं शामिल

Sat, 19 Jun 2021 10:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 19 Jun 2021 10:15 PM IST
सार

अग्निशमन विभाग में 2013 से अटकी है 800 पदों पर भर्ती, लगते रहे हैं अनियमितताओं के आरोप।

विज्ञापन
J&K: Responsibility of three departments assigned to JKSSB to bring transparency, know which departments are involved
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस, कारागार, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने चयन प्रक्रिया को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के हवाले किया है। पूर्व में इन विभागों में विशेष कर दमकल विभाग द्वारा स्वयं आयोजित की गई चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार अनियमितताओं का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने अन्य विभागों की तरह इन विभागों में अराजपत्रित स्तर के पदों की चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी जेकेएसएसबी को सौंपी है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित चयन प्रक्रियाओं पर सबसे ज्यादा अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया को लेकर अनियमितताओं का अंदाजा इस बात से लग जाता है कि विभाग ने 2013 में 800 के करीब पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी, लेकिन अभी इन पदों पर भर्ती नहीं हुई है। इस अवधि के बीच उम्मीदवारों ने छह लिखित और दो बार शारीरिक योग्यता का टेस्ट भी दिया, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में रखना होगा इन बातों का ध्यान, नहीं मानने पर हो सकती है कार्रवाई

वहीं पुलिस और कारागार विभाग ने पिछले कुछ समय से अपनी चयन प्रक्रिया में काफी सुधार किया है। इन विभागों में चयन प्रक्रिया की जिम्मेवारी जेकेएसएसबी को मिलने से युवाओ में पारदर्शिता की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed