{"_id":"67695021234a0caf4b0c4fa8","slug":"j-k-not-only-the-congress-party-but-the-entire-country-is-hurt-by-shah-s-statement-ravindra-sharma-targeted-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शाह के बयान से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश आहत हैं, रविंद्र शर्मा ने गृहमंत्री पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शाह के बयान से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश आहत हैं, रविंद्र शर्मा ने गृहमंत्री पर साधा निशाना
Mon, 23 Dec 2024 05:28 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:28 PM IST
सार
कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए माफी और इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। शर्मा ने कहा कि इस बयान से न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि देशभर के लोग आहत हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा की देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जो शब्द डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ इस्तेमाल किए हैं, उनसे सारा देश आहत है। यह बयान न केवल संविधान की गरिमा का उल्लंघन है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और ऐतिहासिक मूल्यों के खिलाफ भी है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ही नहीं देशभर के नागरिकों ने इस बयान की निंदा की है और हम यह मांग करते हैं कि अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें। रविंद्र शर्मा ने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर के योगदान को अपमानित करने वाला यह बयान समाज के सभी वर्गों के बीच एक अव्यक्त असहमति का कारण बनेगा और इससे सामाजिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
#WATCH जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने कहा, "देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जो आपत्तिजनक शब्द संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ इस्तेमाल किए हैं उनसे सारा देश आहत है। कांग्रेस पार्टी ही नहीं देशभर से लोगों ने इसकी निंदा की है और मांग की है कि अमित शाह… pic.twitter.com/xhqpapH4pe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2024