{"_id":"6729bd29378055c192058cac","slug":"j-k-news-deputy-chief-minister-surinder-chaudhary-met-the-delegations-assured-to-solve-the-problems-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News: उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News: उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
Tue, 05 Nov 2024 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:07 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने सोमवार को सिविल सचिवालय में कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इन प्रतिनिधिमंडलों में कौशल विकास विभाग के व्यावसायिक प्रशिक्षक, शहरी स्थानीय निकाय कश्मीर के कर्मचारी, मिशन युवा और विरासत कला प्रशिक्षक शामिल थे। प्रतिनिधिमंडलों ने उपमुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित समाधान की मांग की।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी वास्तविक समस्याओं और मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी कई समस्याएं उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं और समय पर समाधान की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी चिंताओं का संज्ञान लेगी और उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन