फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K govt formation: Mehbooba likely to call meeting soon

J&K में सरकार गठन को लेकर महबूबा मुफ्ती जल्द करेंगी बैठक

Sun, 20 Mar 2016 04:30 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 04:30 PM IST
सार

  • सूत्रों के मुताबिक बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से कई वरिष्ठ पार्टी नेता जम्मू में फंसे हैं।
  • पीडीपी के सूत्रों ने कहा, भाजपा इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि पीडीपी सरकार गठन के लिए कुछ नई मांगें कर रही है जो सच नहीं है। 

विज्ञापन
J&K govt formation: Mehbooba likely to call meeting soon
महबूबा मुफ्ती और अम‌ित शाह - फोटो : FILE

विस्तार

पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर बने गतिरोध के बारे में पैदा हो रहे संशय पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुला सकती हैं।

विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों के मुताब‌िक, पीडीपी अध्यक्ष सरकार गठन पर पिछले सप्ताह के घटनाक्रम के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सूचित करने के लिए अगले कुछ दिन में उनके साथ बैठक बुला सकती हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से कई वरिष्ठ पार्टी नेता जम्मू में फंसे हैं। पीडीपी और भाजपा के बीच सरकार गठन को लेकर गतिरोध समाप्त नहीं हो सका है। दोनों पार्टियों के अध्यक्षों महबूबा मुफ्ती और अमित शाह की गुरूवार को हुई मुलाकात से भी कोई रास्ता नहीं निकल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘एजेंडा ऑफ अलायंस’ के क्रियान्वयन पर आश्‍वासन

J&K govt formation: Mehbooba likely to call meeting soon
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

भाजपा ने जहां कहा कि वह पीडीपी की नई शर्तों के आधार पर सरकार नहीं बना सकती, वहीं क्षेत्रीय पार्टी का कहना है कि उसने कोई नयी मांग नहीं की है लेकिन वह ‘एजेंडा ऑफ अलायंस’ के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा का आश्‍वासन चाहती है जो दोनों दलों के बीच पिछले साल तय हुआ था।

पीडीपी के सूत्रों ने कहा, भाजपा इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि पीडीपी सरकार गठन के लिए कुछ नई मांगें कर रही है जो सच नहीं है। हम केवल गठबंधन के एजेंडा का क्रियान्वयन चाहते हैं। 

इन आशंकाओं को दूर करना होगा। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात में पीडीपी अध्यक्ष द्वारा उठाये गये मुद्दे गठबंधन के एजेंडा का हिस्सा हैं जिसे पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भाजपा के साथ मिलकर तय किया था।

उन्होंने कहा, पीडीपी अध्यक्ष ने बार बार स्पष्ट किया है कि वह भाजपा के साथ गठबंधन बनाने के उनके पिता के फैसले के साथ रहेंगी चूंकि वह इस बात से सहमत थे कि यह राज्य की जनता के हित में है। सूत्रों के मुताबिक महबूबा जारी गतिरोध पर अपनी पार्टी के रख को रखने के लिए एक या दो दिन में संवाददाता सम्मेलन बुला सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed