फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J K Governor NN Vohra calls all party meeting

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल सर्वदलीय बैठक को किया रद्द, महबूबा ने मांगा था मिलने का समय

Fri, 22 Jun 2018 02:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 22 Jun 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
J K Governor NN Vohra calls all party meeting
NN Vohra

जम्मू-कश्मीर के हालात और अमरनाथ यात्रा को लेकर राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसे कि अब रद्द कर दिया गया है। बेठक रद्द करने का फिलहाल कोई कारण नहीं दिया गया है। राज्यपाल शासन में यह पहली सर्वदलीय बैठक होने वाली थी। बैठक शाम साढ़े चार बजे बुलाई गई थी। जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया गया था। 

विज्ञापन


इसी बीच पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सभी पार्टियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि बैठक राज्यपाल शासन लगने से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। मंगलवार को भाजपा के समर्थन वापसी से पीडीपी-भाजपा सरकार गिर गई थी और बुधवार को राज्यपाल शासन लागू हो गया था। 
विज्ञापन


भाजपा ने राष्ट्रीय हित में घाटी की खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए समर्थन वापस लिया था। इसलिए माना जा रहा है कि इन सारी स्थितियों पर बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed