फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Girl died due to bite of mad dog, vaccine given to 21 people, CMO team started vaccination campaign

J&K: पागल कुत्ते के काटने से बच्ची की हुई मौत, 21 लोगों को दी वैक्सीन, CMO की टीम ने शुरू किया टीकाकरण अभियान

Sat, 14 Dec 2024 03:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 14 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

सीएमओ की टीम ने अरनिया में पागल कुत्ते के काटने से हुई बच्ची की मौत के बाद 21 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीनेशन लगाई और जागरूकता अभियान चलाया।

विज्ञापन
J&K: Girl died due to bite of mad dog, vaccine given to 21 people, CMO team started vaccination campaign
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरनिया कस्बे में पागल कुत्ते के काटने से बच्ची की मौत के मामले में कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है। बच्ची के संपर्क में आने वाले 21 लोगों को अरनिया पीएचसी के अंतर्गत एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। सीएमओ दफ्तर से अरनिया पहुंची टीम ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद टीकाकरण अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 5 में वीरवार को रेबीज की बीमारी से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर से पहुंची टीम के साथ अरनिया पीएचसी की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की वैक्सीनेशन की। इस मौके पर जिस स्कूल में बच्ची पढ़ती थी। वहां पर भी डॉक्टर ने दौरा किया।
विज्ञापन


अब बच्ची के संपर्क में आने वालों की स्कूल में जाकर वैक्सीनेशन की जाएगी। मेडिकल अफसर डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 21 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। कांटेक्ट ट्रेसिंग निरंतर जारी है। लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्ची के संपर्क में आने वाले लोगों की वैक्सीनेशन की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्ची के कांटेक्ट में आने पर वह खुद अस्पताल में आकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed