{"_id":"66ebc6d2461c09b3500ffc90","slug":"j-k-election-congress-gave-chance-to-young-candidate-iftikhar-ahmed-bjp-will-have-to-answer-sachin-pilot-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Election: कांग्रेस ने युवा उम्मीदवार इफ्तिकार अहमद को दिया मौका, 'भाजपा को देना होगा जवाब' सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Election: कांग्रेस ने युवा उम्मीदवार इफ्तिकार अहमद को दिया मौका, 'भाजपा को देना होगा जवाब' सचिन पायलट
Thu, 19 Sep 2024 12:09 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:09 PM IST
सार
सचिन पायलट ने राजौरी में कांग्रेस के युवा उम्मीदवार इफ्तिकार अहमद की घोषणा करते हुए भाजपा की 10 साल की सरकार पर सवाल उठाया और चुनावों के सफल परिणाम का विश्वास जताया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजौरी विधानसभा क्षेत्र के लिए इफ्तिकार अहमद को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा, 'हमारे उम्मीदवार एक युवा हैं और उनके पक्ष में माहौल है। लोग कांग्रेस और नेंका को पसंद कर रहे हैं, और हम बड़ी बहुमत से सरकार बनाएंगे।'
विज्ञापन
पायलट ने केंद्र में भाजपा की 10 साल की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, 'भाजपा को बताना होगा कि उन्होंने जम्मू और कश्मीर को क्या दिया। इन 10 वर्षों में, उन्होंने लोगों के अधिकारों से वंचित किया। आज जो चुनाव हो रहा हैं वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे हैं। केंद्र सरकार नहीं चाहती थी कि यहां चुनाव हों, लेकिन चुनाव होंगे और परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।'
विज्ञापन
#WATCH | Rajouri, J&K: Congress leader Sachin Pilot says, "Our candidate from the Rajouri Assembly constituency is Iftkar Ahmed. The party has given a chance to a youth and the atmosphere is in his favour. People are liking Congress and NC and we will form the government with a… pic.twitter.com/sZE8RmDOlI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2024