फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Committee to probe pending payment of JKSRTC personnels

जम्मू-कश्मीर: जेकेएसआरटीसी कर्मियों के लंबित भुगतान की जांच करेगी कमेटी

Sun, 06 Jun 2021 06:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 06 Jun 2021 06:35 PM IST
सार

वित्तीय परिवहन विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में गठित हुई चार सदस्यीय कमेटी।

विज्ञापन
J&K: Committee to probe pending payment of JKSRTC personnels
जेकेएसआरटीसी की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेआरटीसी) के कर्मचारियों के लंबित भुगतान की जांच के लिए परिवहन विभाग ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वित्त परिवहन विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में बनाई कमेटी मार्च 2021 तक कर्मचारियों के लंबित भुगतान की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


सरकार पर कर्मचारियों की 300 करोड़ रुपये तक की देनदारी है। इसमें वेतन विसंगति, सेवानिवृत्त लाभ और विभिन्न एरियर शामिल हैं।  पिछले दिनों जेकेआरटीसी वर्कर यूनियन के सदस्यों ने मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद परिवहन विभाग ने कर्मचारियों की देनदारी की जांच के लिए कमेटी गठित की। कमेटी में वित्त परिवहन विभाग के निदेशक को चेयरमैन, जेकेआरटीसी के एफए एंड सीएओ को सदस्य सचिव, जेकेआरटीसी के जीएम शासन प्रबंध और प्रबंधक वित्त को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या

जेकेआरटीसी वर्कर यूनियन के चेयरमैन वजाहत हुसैन ने कहा कि सरकार पर कर्मचारियों की 300 करोड़ से अधिक देनदारी है। उन्होंने बताया कि 1999 से 2012 तक एरियर, 2012 से डीए, छठे वेतन आयोग एरियर के साथ चार महीने का वेतन 2019 से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का 22 करोड़ रुपये के करीब का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed