फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या

Sun, 06 Jun 2021 06:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 06 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The number of Vaishno Devi pilgrims started increasing as soon as the restrictions of Corona curfew were lifted.
mata vaishno devi - फोटो : अमर उजाला
मार्च माह से कोरोना महामारी के चलते सुस्त पड़ी मां वैष्णो देवी यात्रा में कोरोना कर्फ्यू हटते ही इजाफा होने लगा है। मई में जहां एक हजार से-डेढ़ हजार भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे, वहीं जून में रोजाना का आंकड़ा दो से तीन हजार के बीच पहुंच गया है। इससे धर्मनगरी में रौनक बढ़ने लगी है वहीं, कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौटने लगी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25 सौ के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे वहीं शनिवार को साम सात बजे तक करीब 35 सौ भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष बंद होने तक आंकड़ा पांच हजार पार करने की संभावना है। ट्रेनें कम चलने से कम संख्या में ही यात्री धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। अधिकतर भक्त निजी वाहनों से आ रहे हैं। अगर सोमवार से देश में कोरोना कर्फ्यू में और ढील दी जाती है तो यात्रा में इजाफा होने की संभावना है।
Jammu and Kashmir: The number of Vaishno Devi pilgrims started increasing as soon as the restrictions of Corona curfew were lifted.
vaishno devi yatra - फोटो : अमर उजाला
उधर, शनिवार को हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बहाल रही, जिनका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके साथ ही मां वैष्णो के जयकारों से यात्रा मार्ग सहित धर्मनगरी फिर से गूंजने लगी है।
Jammu and Kashmir: The number of Vaishno Devi pilgrims started increasing as soon as the restrictions of Corona curfew were lifted.
VAISHNO DEVI - फोटो : SELF
वर्तमान में जो भी थोड़े बहुत श्रद्धालु बाहरी राज्यों से मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं उनमें अधिकतर श्रद्धालु अपने निजी वाहनों द्वारा ही आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The number of Vaishno Devi pilgrims started increasing as soon as the restrictions of Corona curfew were lifted.
vaishno devi - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कटड़ा पहुंचने वाली सभी ट्रेनें सुचारू होंगी तो दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से अंतर राज्य बसों का परिचालन सुगमतापूर्ण होगा तभी बाहरी राज्यों के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शनों के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The number of Vaishno Devi pilgrims started increasing as soon as the restrictions of Corona curfew were lifted.
वैष्णो देवी
वर्तमान में अधिकतम संख्या स्थानीय श्रद्धालुओं की है। वही मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी को लेकर व्यापारी वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: त्राल चौक स्थित बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, बाल-बाल बचे सीआरपीएफ जवान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed