फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   It is necessary to raise voice against crimes against women including sexual exploitation

Jammu News: यौन शोषण समेत महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी

विज्ञापन
It is necessary to raise voice against crimes against women including sexual exploitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को न केवल काउंसलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि घरेलू हिंसा, यौन शोषण और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू करने जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। शहर के प्रीतनगर स्थित वन स्टाप सेंटर की प्रभारी पल्लवी शर्मा ने वीरवार को केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में महिलाओं को बताया। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र से मिलने वाली मदद के बारे में बताया गया।
पल्लवी शर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा, यौन शोषण समेत महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए पहले कोई विभाग नहीं था। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से पिछले पांच साल पहले मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए यह केंद्र स्थापित किया गया। इस मौके पर मीनाक्षी, प्रतिभा, प्रीति, दीपिका, अजमेरुम, राजिया,आशा, मुन्नी, सीता, किरण, मोनिका, विंदर और साक्षी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से मिलने वाली मदद
- इसमें घरेलू हिंसा जुड़े मामलों को कांउसिलिंग के माध्यम से हल किया जाता है।
- वन स्टॉफ सेंटर महिलाओं को कोर्ट, मेडिकल और पुलिस से जुड़ी सहायता भी देता है।
-रेस्क्यू कर लाई गई महिलाओं को यहां एक तय समय और तय उम्र तक आश्रय देने की भी व्यवस्था है।
इन्होंने कहा-सेंटर से मिलने वाली मदद के बारे में नहीं थी जानकारी
सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुुत अच्छा लगा। यहां आकर केंद्र के बारे में जान सके।
एडवोकेट जसप्रीत कौर ने कहा कि लोगों को जितनी अधिक केंद्र के बारे में जानकारी होगी उतना ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed