फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISPL T10: Majhi Mumbai in final, Basharat took two wickets

आईएसपीएल टी10: माझी मुंबई फाइनल में, बशारत ने लिए दो विकेट

विज्ञापन
ISPL T10: Majhi Mumbai in final, Basharat took two wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। किश्तवाड़ के बशारत हुसैन वानी ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में चेन्नई सिंघम के खिलाफ दो विकेट लेकर माझी मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। बशारत ने किफायती गेंदाबजी करते हुए दो ओवरों में 17 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। बशारत ने अब तक खेले पांच मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट अपने नाम किए हैं। मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में वीरवार को माझी मुंबई ने सेमीफाइनल में चेन्नई सिंघम को 58 रनों से हराकर आईएसपीएल के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में छह विकेट खोकर 145 रनों का विशाल स्कोर बनाया। अभिषेक दलहोर ने एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा बिखेरते हुए मात्र 23 गेंदों पर आठ छक्कों की मदद से 62 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा ऐजाज़ कुरैशी ने 17 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 33 और क्रुष्णा पवार ने 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रनों की नाबाद पारी खेली। चेन्नई के लिए विग्नेश, राजदीप जडेजा, फरमान खान और दिलीप बिंजवा ने एक-एक विकेट लिए। जीत के लिए 146 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई की बल्लेबाजी मुंबई के गेंदबाजों के आगे धाराशाही हो गई। बशारत ने अपने पहले ओवर में चेन्नई के कप्तान सुमित ढेकले और दूसरे ओवर में विश्वनाथ जाधव को बोल्ड कर मुंबई को दो सफलताएं दिलाई। मुंबई के डेविड गगोई ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 1.4 ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिए। विजय पावले ने दो, जबकि रवि गुप्ता और अभिषेक कुमार दलहोर को एक-एक विकेट मिला। चेन्नई के लिए संजय कन्नौजिया ने 26 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्कों की मदद से सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed