{"_id":"6150a9ca8ebc3e0160752efc","slug":"interstate-bus-service-restored-in-jammu-and-kashmir-government-gave-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डेढ़ साल बाद अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल, सरकार ने दी अनुमति, पर इस बात का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डेढ़ साल बाद अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल, सरकार ने दी अनुमति, पर इस बात का रखें ध्यान
Sun, 26 Sep 2021 10:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:55 PM IST
सार
कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवा चुके अथवा 48 घंटे के अंदर आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने वाले यात्री रिपोर्ट के साथ जेकेआरटीसी की इन अंतरराज्जीय बसों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
जेकेएसआरटीसी की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने डेढ़ साल बाद अंतरराज्यीय बस सेवा सशर्त बहाल करने की घोषणा की है। कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवा चुके अथवा 48 घंटे के अंदर आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने वाले यात्री रिपोर्ट के साथ जेकेआरटीसी की इन अंतरराज्जीय बसों में सफर कर सकेंगे। हालांकि बसें कब से चलेंगी यह जेकेआरटीसी तय करेगी।
विज्ञापन
मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते जेकेआरटीसी की बसों का अंतरराज्यीय रूट पर परिचालन बंद किया गया था। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में रविवार को हुई आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यकारी कमेटी ने प्रदेश में कोरोना नियमों पर नई निर्देशावली के तहत इस संबंध में फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू को दहलाने की साजिश: पाकिस्तान में बैठे सरगना ने भेजा अपना दहशतगर्द, पुलिस की पैनी नजर से टला बड़ा हमला
विज्ञापन
कमेटी की निर्देशावली में अन्य नियम पूर्ववत हैं। स्कूलों के मामले में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पहले की तरह ही सशर्त स्कूलों में प्रवेश को मंजूरी प्रदान की गई है। इसी तरह उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सशर्त विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाई की मंजूरी दी गई है। दसवीं और बारहवीं को छोड़ स्कूलों में अन्य कक्षाएं ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बंद ही रहेगी। हालांकि वैक्सीन लगा चुके स्कूली स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए सीमित संख्या में स्कूलों में आने की मंजूरी प्रदान की गई है।
इंडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में एक स्थान पर 25 लोगों को एकत्रित होने की मंजूरी दी गई है। बरात घरों में 50 लोगों को एकत्रित होने को मंजूरी प्रदान की गई है। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी से कम है वहां पर पर रात्रि कर्फ्यू भी पहले की तरह रात दस से सुबह छह बजे तक रहा करेगा। अन्य जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहा करेगा। जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये गए हैं कि वह कोरोना टेस्टिंग के मामले में कोई कमी नहीं आने दे और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से संबंधित जिलों में पालन करवाएं।
श्रीनगर जिले में 100 फीसदी टीकाकरण पर जोर
सरकार ने प्रदेश के श्रीनगर जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों को देखते हुए कोविड वैक्सीन की पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द पूरा करने के विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। अन्य जिलों में भी पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।