फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   International Womens Day Indian Army organised a Badminton Competition for girls

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सेना ने कराया बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, बेटियों ने दिखाया दम

Sun, 07 Mar 2021 05:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day Indian Army organised a Badminton Competition for girls
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सेना का कार्यक्रम - फोटो : भारतीय सेना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना ने रियासी जिले में लड़कियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य लड़कियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देकर उन्हें एक मंच प्रदान करना था। जिसमें वे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें। इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में जिले की बेटियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


यह आयोजन तीन आयु वर्गों के लिए किया गया था। जिसमें 8-12 वर्ष, 13-16 वर्ष और 17 वर्ष और उससे अधिक की लड़कियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और फाइनल के दौरान लड़कियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की लड़कियों के लिए विशेष रूप से इस तरह के आयोजन के लिए भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की। कहा कि भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजनों से राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक रूप से योगदान देने के लिए युवाओं को तैयार करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्वर्ग की गोद में बसे श्रीनगर के अद्भुत स्थानः यहां चिलचिलाती गर्मी में मिलता है गजब का सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed