फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वर्ग की गोद में बसे अद्भुत स्थान: यहां चिलचिलाती गर्मी में मिलता है गजब का सुकून, देखिए तस्वीरें

Sun, 07 Mar 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Mar 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Mughal Gardens, Dal Lake, Nagin Lake, Chashme Shahi famous places of Srinagar in summer
श्रीनगर के अद्भुत स्थान - फोटो : बासित जरगर

अगर आप गर्मियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको श्रीनगर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको अद्भुत अहसास होगा। ये वो स्थान हैं जहां चिलचिलाती गर्मी में भी ठंड और सुकून मिलेगा। पृथ्वी के स्वर्ग की गोद में बसा श्रीनगर अपने आप में बेशुमार सौंदर्य को समेटे हुए है। जिसका मुख्य आकर्षण डल झील और नागिन झील है। इन झीलों से श्रीनगर के आसपास के पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखते हुए पर्यटक सुध-बुध खो बैठते हैं। मुगल गार्डन तो मुगल खूबसूरती की मिसाल है। यहां आपको कई मंदिर भी मिलेंगे जो कला की दृष्टि से बेहद अनुपम हैं। श्रीनगर में चश्मेशाही है, यहां पानी निकलता है। कहा जाता है कि इसमें औषधीय तत्व हैं।



आगे की स्लाइड में देखिए अद्भुत स्थान, जानिए यहां कब और कैसे जाएं...
 

Mughal Gardens, Dal Lake, Nagin Lake, Chashme Shahi famous places of Srinagar in summer
dal lake - फोटो : बासित जरगर

डल झील के पास नागिन झील है। यह डल झील से करीब छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह आसपास के क्षेत्र में 'ज्वेल इन द रिंग' के नाम से काफी प्रसिद्ध है, यह चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। यह डल झील का ही एक छोटा और आकर्षक भाग है जो हजरत बल से कुछ दूरी पर स्थित है।


 
Mughal Gardens, Dal Lake, Nagin Lake, Chashme Shahi famous places of Srinagar in summer
झील - फोटो : बासित जरगर

वैसे तो यह डल झील का भाग है लेकिन इसकी तुलना में यह छोटी और शांत इलाके में है। यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। इसलिए आप यहां पर एकांत में कुदरत के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। झील के चारों तरफ लगे पेड़ इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mughal Gardens, Dal Lake, Nagin Lake, Chashme Shahi famous places of Srinagar in summer
सूर्यास्त का नजारा - फोटो : बासित जरगर

नागिन झील से सूर्यास्त का नजारा भी देखने वाला होता है। डल झील की तरह ही यहां भी हाउस बोट की कमी नहीं है लेकिन यहां पर डल झील से कहीं ज्यादा मजा शिकारे की सैर करने में आता है।


 
विज्ञापन
Mughal Gardens, Dal Lake, Nagin Lake, Chashme Shahi famous places of Srinagar in summer
झील - फोटो : अमर उजाला

कब जाएं

  • नागिन झील में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय जून से अगस्त के बीच होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed