फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

तवी रिवर फ्रंट के काम में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
inspection
जम्मू। तवी नदी रिवर फ्रंट परियोजना का कार्य जोरशोर से शुरू हो गया है। जमीन को समतल करने सहित अन्य कार्य भी शुरू हो गए हैं। वीरवार को जम्मू स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ अवनी लवासा ने अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा कर कामकाज का जायजा लिया। साथ ही बताया कि काम पूरा करने के लिए 18 माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। लिहाजा इसी में काम को पूरा किया जाए। निर्माण कंपनी को समय सीमा के मद्देनजर ही काम तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर इस प्रोजेक्ट का निर्माण उड़ीसा की कंपनी कर रही है। भगवती नगर चौथे पुल से लेकर गुर्जर नगर पुल तक दो चरणों में 3.5 किलोमीटर पर दोनों तरफ रिवंर फ्रंट का निर्माण होना है। पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल और दूसरे चरण में तवी पुल से गुज्जर नगर पुल तक निर्माण होगा। इससे शहर के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। सनद रहे कि गत माह उपराज्यपाल ने प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद से निर्माण कार्य जोरशोर से शुरू कर दिया गया है। परियोजना के पूरा होने से मंदिरों के शहर के सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed