फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   industrial development in Jammu and Kashmir Preparation of merger of CIDCO and SICOP

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की कवायद तेज, सिडको और सिकॉप के विलय की तैयारी

Thu, 18 Feb 2021 04:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
industrial development in Jammu and Kashmir Preparation of merger of CIDCO and SICOP
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कवायद तेज की गई है। इसमें औद्योगिक इस्टेट के विस्तार के लिए सिडको और सिकॉप के विलय पर काम किया जा रहा है। इसके साथ जम्मू कश्मीर भूमि विकास अधिनियम, 1970 के तहत उद्योगों को गति देने के लिए नए प्रावधानों पर रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए एक दो सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो इंडस्ट्रियल इस्टेट के बेहतर प्रबंधन के लिए सिडको और सिकॉप के विलय के तौर तरीकों के साथ उक्त अधिनियम के अमल पर अपने सुझाव देगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट एक माह के भीतर देगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर एक और प्रहार, जम्मू-कश्मीर में बरामद हुई हथियारों की बड़ी खेप, देखिए तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकॉप के अधीन लघु इकाइयां और सिडको के अधीन बड़ी औद्योगिक इकाइयों की जिम्मेदारी है। यह दोनों ही विंग उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधीन आते हैं। इसमें सैकड़ों स्टाफ काम कर रहा है। दोनों विंगों के विलय का उद्देश्य नई औद्योगिक नीतियों के साथ औद्योगिक इस्टेट का विस्तार करना है।


यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहारः जम्मू एयरपोर्ट से गिरफ्तार आतंकी शेर अली की साजिशों का खुलासा    

इसमें देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से गठित की गई समिति में निदेशक योजना, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और प्रबंधक निदेशक सिकाप सदस्य बनाए गए हैं। समिति जम्मू कश्मीर विकास अधिनियम 1970 के नए प्रावधानों के लिए प्रस्ताव तैयार करेगी।

सरकार ने उद्योग निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक भूमि आवंटन प्रक्रिया, उद्योग लगाने के लिए एनओसी प्रक्रिया, भूमि बैंक आदि पर काम किया है। इसमें निर्धारित भूमि बैंक पर नई औद्योगिक इस्टेट स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed