फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army will get 40 thousand indigenous bulletproof jackets this year, able to stop AK-47 bullet

भारतीय सेना को इस साल मिलेंगी 40 हजार स्वदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 की गोली को भी रोकने में सक्षम

Sun, 20 Oct 2019 12:05 AM IST
Pranjal Dixit एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 20 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Indian army will get 40 thousand indigenous bulletproof jackets this year, able to stop AK-47 bullet
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना को 40 हजार स्वदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट की आपूर्ति की जाएगी, जिनका इस्तेमाल जवान कश्मीर घाटी में आतंक रोधी अभियान के दौरान करेंगे। 
विज्ञापन


बुलेटप्रूफ जैकेट को विकसित करने वाली कंपनी एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड के मेजर जनरल (रिटायर्ड) अनिल ओबेराय ने दावा किया कि यह जैकेट एके-47 राइफल से चली गोली को भी रोकने में सक्षम है।

इसकी गोली को हार्ड स्टील कोर का माना जाता है, जिसमें काफी शक्ति होती है। हमारी जैकेट इसके असर को रोकने में सफल है। 

ओबेराय ने कहा कि हमें भरोसा है कि हम सेना को इन जैकेट की आपूर्ति समय से पहले कर पाएंगे। पहले साल में हम केवल 36 हजार जैकेट की आपूर्ति कर पाए थे, लेकिन इस बार हम समय से पहले 40 हजार जैकेट की आपूर्ति कर पाएंगे। हमें इस ऑर्डर को 2021 में पूरा करना था, लेकिन हम इसे 2020 के अंत तक पूरा कर लेंगे। 
विज्ञापन


पिछले साल रक्षा मंत्रालय ने 1.8 लाख बुलेटप्रूफ जैकेट का अनुबंध एसएमपीपी को दिया था। इन जैकेट की आपूर्ति कानपुर के केंद्रीय आयुध डिपो में की जाएगी, जहां से इन्हें जम्मू-कश्मीर व अन्य हिंसा ग्रस्त इलाकों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed