फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independence day celebrated

Jammu News: डीडीसी अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा, मार्च पास्ट की 25 टुकड़ियां देंगी सलामी

Thu, 15 Aug 2024 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 15 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
independence day celebrated
रानी सुचेत सिंह स्टेडियम के चारों सख्त पहरा, क्यूआरटी वाहनों में गश्त करेंगे जवान
विज्ञापन

सुंब, पुराना बाजार के लोग तहसील कार्यालय मार्ग से होकर पहुंचेंगे स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह मिनी स्टेडियम के चारों और पुलिस जवानों का कड़ा पहरा है। सुबह 8.55 पर डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा तिरंगे को सलामी देंगे। मार्च पास्ट की टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। परेड के लिए 25 मार्च पास्ट की टुकड़ियां भाग ले रही हैं।
इनमें सरकारी व निजी स्कूलों, पुलिस व सेना के बैंड शामिल हैं। आठ स्कूलों के छात्र रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन की ओर से मिनी स्टेडियम में पहुंचने के लिए लोगों को कहा गया है। सुंब व कस्बे के पुराने बाजार से आने वाले लोग तहसील कार्यालय मार्ग से होकर स्टेडियम पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सीमावर्ती बार्डर मार्ग से आने वाले लोग भार्गव काॅलेज मार्ग से पहुंचे। वाहनों को श्मशानघाट के निकट व स्टेडियम के निकट पार्क करने को कहा है। मिनी स्टेडियम के चारों और पुलिस व अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सेना के जवान भी क्यूआरटी वाहनों में गश्त करते रहेंगे। सांबा कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर भी जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल छात्रों के वाहनों को पार्क करने के लिए यातायात पुलिस ने अलग से पार्क बनाया है। स्टेडियम के मंच की ओर जाने के लिए वीआईपी वाहनों को ही छोड़ा जाएगा। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मंच की और अन्य वाहनों को जाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए पुलिस अधिकारियों ने स्टेडियम स्थल का दौरा किया। जिले में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियाें के अधिकारी भी इनपुट जुटाने में लगे हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

कस्बे के नगर परिषद कार्यालय, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय, ऐतिहासिक किले, महाराजा हरि सिंह चौक, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा भवन में तिरंगा फहराया जाएगा। जिले के नड़, सुंब, घगवाल, राजपुरा के सरकारी व निजी स्कूलों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। कस्बे के बाजारों को भी तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। दुकानदार अपनी-अपनी दुकान के सामने तिरंगा लगाकर आजादी पर्व मनाने की खुुशी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed