नोटबंदी के बाद जमाखोेरों पर बड़ी कार्रवाई, आयकर की टीम ने कई जगह की छापेमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद जमाखोरों की अब खैर नहीं दिख रही है। आयकर विभाग ने ऐसे लोगों खासकर कारोबारियों और व्यापारियों पर अपनी टेढ़ी नजर डाल दी है। इसी कड़ी में बुधवार को जम्मू शहर के पांच बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर रिकार्ड जब्त किया।
नोटबंदी के बाद जमा होने वाली राशि को लेकर यह कार्रवाई हुई है। आने वाले दिनों में इस तरह की और कार्रवाई देखने को मिल सकती हैं। बहरहाल, आयकर विभाग ने इस कार्रवाई में नामी लोगों को चुना है, ताकि नोटबंदी के बाद की गई जमाखोरी को सामने लाया जाए।
आयकर विभाग के पड़े छापों में रियल इस्टेट, सैलरी एवं फ्लोर मिल छन्नी, वेयर हाउस स्थित एक होल सेलर के प्रतिष्ठान, पलोड़ा स्थित एक इलेक्ट्रानिक कारोबारी पर, हरी मार्केट स्थित रेडिमेड गारमेंट शामिल हैं। इसके अलावा एक फ्लोर मिल में भी आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि नोटबंदी के बाद इन पांचों ने बैंकों में काफी पैसा जमा कराया।
नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ इन पांचों जगहों पर अलग-अलग टीमों के साथ छापेमारी की। इन लोगों से पूरे रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की। नोटबंदी के बाद यह पहली बड़े स्तर पर आयकर विभाग की कार्रवाई है। इसके बाद और कई प्रतिष्ठानों और व्यापारियों पर कार्रवाई होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
सूत्रों का कहना है कि इन लोगों के रिकार्ड की जांच करने के लिए देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी ठिकानों पर बैठे रहे। यह भी बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की नजर में एक दर्जन से ज्यादा कारोबारी हैं, जिन्होंने नोटबंदी के बाद बैंकों में काफी पैसा जमा कराया हुआ है। इन लोगों पर भी जल्द ही आयकर सर्वे हो सकता है।