{"_id":"5d734f9b8ebc3e013371b5ac","slug":"in-lam-area-nowshera-6-people-in-pathani-suits-reached-approximately-150-metres-from-the-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनकाब हुई पाक की एक और नापाक हरकत, शोर-शराबा करते हुए घुसपैठ की फिराक में भेजे छह नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनकाब हुई पाक की एक और नापाक हरकत, शोर-शराबा करते हुए घुसपैठ की फिराक में भेजे छह नागरिक
Sat, 07 Sep 2019 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा के लाम क्षेत्र में शुक्रवार को पाकिस्तानी पोस्टों के पीछे से विरोध की आवाजें सुनाई पड़ीं। सेना के मुताबिक कुछ समय बाद पठानी सूट में छह व्यक्ति पोस्ट के आगे आ गए और नियंत्रण रेखा से लगभग 150 मीटर की दूरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सेना सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। इसी क्रम में वह आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहता है।
विज्ञापन
हर बार भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाबों से मात खाने के बाद अब पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने कि लिए अपने नागरिकों को इसके लिए तैयार कर रहा है। वहीं कोई नागिरक हताहत न हो इसको देखते हुए भारतीय सेना ने संयम दिखाया है।
विज्ञापन
Indian Army: Our own troops fired in gaps to disperse them. Pakistan posts actively abetting & instigating civilians to violate Line of Control. Indian Army has till now shown restraint to avoid civilian casualties. 2/2 https://t.co/6iL4W64s0B
— ANI (@ANI) September 7, 2019