फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED recovered from Santro Car in Avigund Rajpora area of South Kashmir Pulwama district

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश नाकाम, राजपोरा में कार से आईईडी बरामद

Thu, 28 May 2020 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 May 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
IED recovered from Santro Car in Avigund Rajpora area of South Kashmir Pulwama district
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के मंसूबे नाकाम - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलवामा जिले के अविगुंड राजपोरा इलाके में एक सैंट्रो गाड़ी से आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा के राजपोरा रोड पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी इस कार को चला रहा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने शक होने पर इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आतंकी ने फायरिंग की और फरार हो गया। सुरक्षाबलों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें आईईडी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पुलवामा में मिली जैश की बारूदी कार की पूरी कहानी, नापाक मंसूबों के सेना ने ऐसे उड़ाए परखच्चे

फिलहाल उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। जांच करने पर सामने आया है कि सफेद रंग की सैंट्रो कार पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगी थी। कार पर टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगी है। जो कि कठुआ में रजिस्टर्ड थी। 


यह भी पढ़ेंः बारूदी कार से पुलवामा को फिर दहलाना चाहते थे आतंकी, इस तरह टली बड़ी घटना, देखें वीडियो

कार में करीब 40 किलो आईईडी लगाया गया था

वहीं इस मामले को लेकर आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने कार में आईईडी लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची है। इसी को लेकर कल यानी कि बुधवार शाम को पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने नाका लगाया था। इस दौरान कार सवार आतंकी नाके के पास पहुंचा। जिसे सुरक्षाबलों ने रुकने का इशारा किया। 

इस दौरान कार में सवार आतंकी ने भगाने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों का शक पुख्ता हो गया। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार में करीब 40 किलो आईईडी लगाया गया था। आतंकी संगठन जैश ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed