एक बार फिर आतंकियों ने पुलवामा को दहलाने की घिनौनी साजिश रची थी। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने कार में आईईडी लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश की थी। इतना ही नहीं कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी थी। जोकि दोपहिया वाहन की थी। यह नंबर कठुआ जिले में मोटरसाइकल ग्लैमर के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसका मालिक साहिल कुमार है।
पुलवामा में मिली जैश की बारूदी कार की पूरी कहानी, नापाक मंसूबों के सेना ने ऐसे उड़ाए परखच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकियों के इस नापाक मंसूबे के परखच्चे उड़ा दिए। कार में लगाई आईईडी को जंगल में ले जाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय किया गया। इस दौरान पूरा इलाका धुंए के गुबार से ढक गया। अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) करेगी।
सूत्रों ने बताया कि आतंकियों द्वारा रची जा रही इस तरह की वारदात के इनपुट तीन दिन पहले मिले थे। इसको लेकर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना अलर्ट थी। वहीं बुधवार रात करीब नौ बजे इलाके में इस कार के दिखने पर सुरक्षाबलों ने कार चालक को रुकने का इशारा किया।
इस दौरान कार में सवार आतंकी ने कार को भागने की कोशिश की। साथ ही कार के अंदर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी के साथ सुरक्षाबलों का शक और गहरा गया। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गया। आतंकी की तलाश में रात में ही इलाके की घेराबंदी की गई। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कार में लगाई गई आईईडी करीब 40 किलो थी। धमाका होता तो इलाके में तबाही मच सकती थी। वहीं जब इस आईईडी को निष्क्रिय किया गया तो पूरा इलाका धुएं के गुबार से ढक गया। सूत्रों के मुताबिक अहम बात ये है कि वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने वाले और उसको शरण देने वालों की शाम तक गिरफ्तारी भी हो सकती है।