फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   i don't give categorical answers to hypothetical questions/situations, omar says

बिना वजह तिल का ताड़ ना बनाएं: उमर अब्दुल्ला

Sun, 17 Jan 2016 06:21 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
i don't give categorical answers to hypothetical questions/situations, omar says

जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद सरकार गठन को लेकर चल रही सौदेबाजी में हर दिन चौंकाने वाले समीकरण सामने आ रहे हैं। नेशनल कांफ्रेस की ओर से भाजपा के साथ जाने की अकटलों ने रियासत में एक नए समीकरण तैयार कर दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उस खबर को गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि अगर राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा नेशनल कॉन्फ्रेंस को प्रस्ताव देती है तो राज्य में नए सियासी समीकरण बन सकते हैं।
विज्ञापन


उमर ने ट्वीट पर सरकार बनाने के लेकर सफाई दी है। उमर ने लिखा, 'इसलिए मैं किसी काल्पनिक सवालों या स्थितियों के जवाब देना पसंद नहीं करता। बिना वजह तिल का ताड़ ना बनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कोई अंतिम फैसला

i don't give categorical answers to hypothetical questions/situations, omar says

मीड‌िया में फारुख अब्दुल्ला के बयान के एक तूफान उठ खड़ा हुआ। इस के बाद उमर ने ट‌्व‌िटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी सफाई देते द‌िखे। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे पिता का दिया बयान स्पष्ट है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमें बयान को गंभीरता से सुनना चाहिए।




उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की तरफ से कोई प्रस्ताव आता है तो वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुलाकर चर्चा के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा और यह सबसे माकूल बयान है, जिसकी अपेक्षा की जाती है।



उन्होंने ट्वाट करते ह‌ुए कहा क‌ि, 'किसी तरह के समर्थन और गठबंधन की बात नहीं कही है और बयान में सिर्फ विचार और चर्चा की बात है। '

उनकी पार्टी ‘सत्ता की भूखी नहीं है’

i don't give categorical answers to hypothetical questions/situations, omar says

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाने के वास्ते चर्चा के लिए नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से रजामंदी जताने के पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान के एक दिन बाद उनके बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह कहते हुए किसी तरह के तालमेल की गुंजाइश खारिज कर दी कि उनकी पार्टी ‘सत्ता की भूखी नहीं है’ और ‘विचारधारा के साथ समझौता’ नहीं करेगी।

उमर ने फेसबुक पर अपने ऑफिशल पेज पर कहा, ‘नेशनल कान्फ्रेंस सत्ता की भूखी नहीं है और ऐसी राजनीतिक सत्ता में उसकी रूचि नहीं है जो विचारधारात्मक समझौता कर के मिलती हो। हमने एक साल पहले भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना छोड़ दी थी और ऐसा करने की वजह नहीं बदली है।’

उमर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक काल्पनिक स्थिति पर आधारित एक काल्पनिक सवाल का जवाब दे रहे थे और उन्होंने कभी नहीं कहा था कि पार्टी भाजपा की हिमायत करेगी।

उमर ने कहा कि फारूक ने बस यही कहा था कि अगर भाजपा की तरफ से इस तरह का कोई आग्रह या प्रस्ताव मिलता है तो पार्टी की कार्यसमिति इसपर विचार करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला जिसने उनकी टिप्पणी को शुद्ध रूप से इस तरह के मुद्दों से निबटने के सांगठनिक तरीकों की पुन: अभिव्यक्ति बना दिया और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed