फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hurriyat Conference denies allegations of selling medical seats in Pakistan

कार्रवाई का खौफ: हुर्रियत ने पाकिस्तान में मेडिकल सीटें बेचने के आरोपों को नकारा, साथ ही दी सफाई

Tue, 24 Aug 2021 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Aug 2021 12:32 PM IST
सार

कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान के संस्थानों में एमबीबीएस सीट देने की जांच से पता चलता है कि कुछ संगठनों ने छात्रों से धन जुटाए धन का इस्तेमाल केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण में किया। 

विज्ञापन
Hurriyat Conference denies allegations of selling medical seats in Pakistan
mirwaiz umar farooq - फोटो : PTI

विस्तार

हुर्रियत कांफ्रेंस ने उन आरोपों से इनकार किया है कि संगठन के नेता कश्मीर में आतंकवाद का वित्तपोषण करने के लिए पाकिस्तान के मेडिकल कॉलेजों में सीट बेचने में संलिप्त थे।

विज्ञापन


मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली हुर्रियत ने बयान जारी कर कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस इस दुष्प्रचार को पूरी तरह खारिज करती है कि उसका नेतृत्व पाकिस्तान के मेडिकल एवं प्रौद्योगिकी कॉलेजों में धन के लिए कश्मीरी छात्रों को सीट बेचता था। यह पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा    
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसकी पुष्टि उन छात्रों या अभिभावकों से की जा सकती है जिनकी उन्होंने अनुशंसा की है। उनमें से कई तो आर्थिक रूप से कमजोर तबके से हैं। ज्ञात हो कि अधिकारियों ने एक दिन पहले रविवार को कहा था कि हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों के खिलाफ अवैध गतिविधियां (निवारक) कानून के तहत प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed