फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hundreds of temporary employees of Jalshakti Department demonstrated in Jammu

हक की आवाज: जलशक्ति विभाग के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारी सड़क पर उतरे, राजभवन घेरने का प्रयास

Thu, 25 Aug 2022 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जम्मू में प्रदर्शन किया। जलशक्ति इंप्लाइज फ्रंट के प्रवक्ता रवि हंस ने कहा कि मौजूदा समय में कर्मियों को छह से सात हजार रुपये प्रतिमाह मेहनताना दिया जा रहा है, जो महंगाई के दौर में नाकाफी है।

विज्ञापन
Hundreds of temporary employees of Jalshakti Department demonstrated in Jammu
जम्मू में प्रदर्शन करते जलशक्ति कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर जलशक्ति विभाग के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारी फिर से सड़कों पर उतर आए। बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से महारैली निकाल राजभवन का घेराव करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने विफल कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, सिद्दड़ा स्थित सीतली प्लांट को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक बंद कर रोष जताया। सीतली प्लांट से ही शहर में मुख्य रूप से पानी की सप्लाई होती है। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों के समर्थन में सिंचाई विभाग के अस्थायी कर्मियों ने भी कनाल रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने कहा कि 30 सालों से झूठे आश्वासन देकर इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी सरकार, राज्यपाल और उप राज्यपाल शासन ने सुध नहीं ली है। लेकिन इस बार कर्मचारी हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति इंप्लाइज फ्रंट के प्रवक्ता के रवि हंस ने कहा कि मौजूदा समय में कर्मियों को छह से सात हजार रुपये प्रतिमाह मेहनताना दिया जा रहा है, जो महंगाई के दौर में नाकाफी है। एलजी प्रशासन की ओर से मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

धारा 144 लगा कर आवाज दबाने का प्रयास

जिला प्रशासन ने तवी पुलों और इसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू करने से जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों में रोष है। उन्होंने एलजी प्रशासन पर आंदोलन को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव में नहीं आएंगे। मांगें जायज हैं और लोकतंत्र में जायज मांगों को उठाने से कोई नहीं रोक सकता है। 

ये हैं अस्थायी कर्मियों की मांगें

1. समय अवधि पूरी कर चुके अस्थायी कर्मियों को नियमित करना 
2. न्यूनतम वेतन प्रतिदिन 618 रुपये तय करना
3. 90 माह का लंबित वेतन जारी करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed