{"_id":"570e3b1b4f1c1b7c454a6ab8","slug":"hundred-children-left-a-private-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ बच्चों ने एक साथ छोड़ा प्राइवेट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ बच्चों ने एक साथ छोड़ा प्राइवेट स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 13 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने की मेहनत उस समय रंग लाई, जब दरहाल में एक साथ करीब सौ बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़ सरकारी स्कूल में प्रवेश पाया।
जानकारी के अनुसार दरहाल के थन्नामंग क्षेत्र में बच्चों के अभिभावकों ने सीईओ द्वारा भरोसा दिलाने पर अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिला दिया।
इस अवसर पर सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन चौधरी, जेडईओ दरहाल सहित बच्चों के अभिभावक और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकबाल ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन योजनाओं के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है।
इतना ही नहीं गरीब और बेसहारा बच्चों के साथ साथ विकलांग बच्चों के लिए भी कई ऐसी योजनाएं हैं, जो उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में मदद करती हैं। सरपंच गुलाम मुस्तफा ने बताया कि सीईओ राजोरी ने कई बार क्षेत्र का दौरा कर लोगों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए अपील की थी।
विज्ञापन
सीईओ ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य पाठ्यक्रम और गतिविधियों पर भी खास ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर सीईओ ने बच्चों के अभिभावकों और अन्य लोगों को भरोसा दिया कि वह इस बात को हर हाल में सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले। वहीं, उन्होंने विलेज एजुकेशन कमेटी सदस्यों को पहले से अधिक सक्रिय होने के निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखें।