फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hope when decision over Babri Masjid comes people will not start point at Court: Mehbooba Mufti

राफेल पर फैसले की तरह बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर उम्मीद है नहीं उठेगी उंगली: महबूबा

Fri, 14 Dec 2018 08:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 14 Dec 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
hope when decision over Babri Masjid comes people will not start point at Court: Mehbooba Mufti
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को राफेल डील पर आए कोर्ट के फैसले पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ' जिस तरह से लोग राफेल डील पर फैसले का स्वागत कर रहे हैं और इसपर कोई उंगली नहीं उठी, उसी तरह उन्हें उम्मीद है कि जब बाबरी मस्जिद पर फैसला आएगा तो लोग उसका स्वागत करेंगे और सुप्रीम कोर्ट पर उंगली नहीं उठाएंगे।' 
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जब पंजाब से पाकिस्तान आने जाने के लिए करतारपुर का रास्ता खोला जा सकता है तो जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान के लिए रास्ता क्यों नहीं खुल सकता हैं। शुक्रवार को वह मुंबई में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख महबूबा ने कहा कि सिर्फ आर्थिक पैकेज देकर कश्मीर समस्या का समाधान नहीं हो सकता। महबूबा ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि गठबंधन समय की मांग है। महबूबा ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन खुदकुशी करने जैसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि मैं कश्मीर की समस्या का समाधान करना चाहता हूं लेकिन, दुर्भाग्यवश चुनाव हारने के बाद अटल जी की सरकार नहीं बनी। इसके चलते पाकिस्तान और अलगाववादियों के साथ चल रही बातचीत बंद हो गई। 


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन के लिए मेरे पिताजी (मुफ्ती मोहम्मद सईद) ने पहल की थी। वह कहते थे कि हम वाजपेयी के नक्शे कदम पर चलेंगे। हमें भरोसा था कि बाजपेयी जी ने जहां से बातचीत छोड़ी थी वहीं से बात आगे बढ़ेगी। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस गठबंधन ने हमारा सब कुछ छीन लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed