फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएसआई ने जैश के साथ तैयार किया 60 हसीनाओं का हनीट्रैप गैंग, सुरक्षाबल हैं निशाने पर

Sun, 12 Jan 2020 07:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 12 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
ISI prepares 60 womens for honeytrap gang with Jaish-e-mohammad, security forces on target
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • भारत की खुफिया जानकारी जुटाने के लिए हनीट्रैप में फंसा रहीं सुरक्षाबल के जवानों को
  • माडर्न युवतियों को दी गई खास ट्रेनिंग, पीओके के मुजफ्फराबाद से संचालित हो रहा यह गैंग
  • पहले दी गई हथियार चलाने की ट्रेनिंग, बाद में साइबर का चार वर्षीय प्रशिक्षण देकर सोशल मीडिया में उतारा

भारतीय क्षेत्र में सामरिक हलचल की जानकारी जुटाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हनीट्रैप गैंग तैयार किया है। पिछले सात वर्ष से पाकिस्तान ने हनीट्रैप गैंग पर खास तवज्जो दी है। फरार्टेदार अंग्रेजी बोलने वाली पढ़ी लिखी युवतियां इस गैंग में शामिल की गईं हैं। इन हसीनाओं को सोशल मीडिया पर उतार कर भारतीय सुरक्षाबलों को फांसने की लगातार कोशिश की जा रही है।

 
ISI prepares 60 womens for honeytrap gang with Jaish-e-mohammad, security forces on target
women militant - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सूत्रों के अनुसार, हनीट्रैप के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पिछले सात साल से काम कर रही है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद के सोहनी नाला के पास आईएसआई ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के साथ मिलकर 60 लड़कियों को हनीट्रैप के मंसूबे के लिए चुना। 

 
ISI prepares 60 womens for honeytrap gang with Jaish-e-mohammad, security forces on target
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वर्ष 2012 में इस दल को ट्रेनिंग देना शुरू किया गया। हर दो साल में 20 लड़कियों को ट्रेनिंग दी गई। इसके लिए खूबसूरत चेहरों के साथ स्नातक से ऊपर की पढ़ाई और तकनीकी डिग्रियां रखने वाली लड़कियों को चुना गया। पहले छह महीने इनको हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई और अगले डेढ़ साल तक साइबर की जानकारी दी गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ISI prepares 60 womens for honeytrap gang with Jaish-e-mohammad, security forces on target
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू बोलने वाली यह लड़कियां आईएसआई का नया हथियार हैं। इन्हें जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, कोलकाता जैसे राज्यों के युवाओं को फांसकर उनसे बीएसएफ और सेना की कई तरह की जानकारियां लेने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे सैकड़ों युवाओं को आईएसआई हनीट्रैप के जरिए फंसा कर पहले उनसे जानकारी लेने और फिर हमले करने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन
ISI prepares 60 womens for honeytrap gang with Jaish-e-mohammad, security forces on target
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
रडार पर हैं आतंकियों की पत्नियां
सूत्रों का कहना है कि कई आतंकी पाकिस्तान में हैं। जिनकी पत्नियां जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में रह रही हैं। कश्मीर के कई आतंकियों ने पाकिस्तान की रहने वाली महिलाओं से शादी की और फिर नेपाल के रास्ते आकर आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से कई आतंकी जेलों में हैं। कई आतंकियों की पत्नियों की गतिविधियां भी खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed