फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Helpline service 104 started for getting health related information of Jammu and Kashmir, information will be available from 9 am to 6 pm

 जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन सेवा 104 शुरू, सुबह नौ से शाम छह बजे तक मिलेगी जानकारी 

Thu, 11 Nov 2021 02:46 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 02:46 AM IST
सार

मरीजों को राहत देते हुए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने केंद्रीकृत स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस 104 नंबर वाली हेल्पलाइन सेवा से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Helpline service 104 started for getting health related information of Jammu and Kashmir, information will be available from 9 am to 6 pm
health check up - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मरीजों को राहत देते हुए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने केंद्रीकृत स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस 104 नंबर वाली हेल्पलाइन सेवा से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। वे स्वास्थ्य से जुड़े नौ क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जानकारियां और सलाह हासिल कर सकेंगे। जिससे उनकी स्वास्थ्य गतिविधियां सरल होंगी। यह सेवा सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चालू होंगी।  104 हेल्पलाइन सेवा में चिकित्सा सलाह दी जाएगी।

विज्ञापन


इसमें कुशल चिकित्सा पेशेवरों द्वारा लक्षणों के प्रारंभिक निदान के लिए सलाह दी जाएगी। सूचना के क्षेत्र में लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत जेएसएसके, जेएसवाई, आरबीएसके, आरकेएसके, पीएमएसएमए, डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अस्पताल सूचना में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, अस्पताल, अस्पतालों में सलाहकारों, सेवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी मिलेगी। इसी तरह शिकायत निवारण में जनता के अलावा फील्ड स्टाफ में आशा, एएनएम आदि शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जच्चा बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं में प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन और पोषण संबंधी जानकारी मिलेगी। काउंसलिंग सेवा में मेंटल हेल्प, क्रोनिक रोग, साइकोलॉजिकल डिस्ट्रेस, आत्महत्या की प्रवृत्ति, किशोर स्वास्थ्य आदि की जानकारी दी जाएगी। आयुष्मान भारत में पीएमजेएवाई व एबीपीएम-जेएवाई सेहत, गोल्डन कार्ड के बारे में जानकारी दी जाएगी। आपात सेवाओं में आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं सूचनाएं जैसे कोविड 19, कोविड टीकाकरण, डेंगू, रोग का प्रकोप आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग संबंधी शिकायतें भी दर्ज की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed