{"_id":"5d064e0c8ebc3e3547750ea1","slug":"heavy-shelling-in-shahpur-sector-poonch-jammu-kashmir-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान में चल रहे मैच के बीच पाक सेना की नापाक हरकत, सीमा पर गोलाबारी में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान में चल रहे मैच के बीच पाक सेना की नापाक हरकत, सीमा पर गोलाबारी में तीन घायल
Mon, 17 Jun 2019 12:39 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार को कुछ दिनों की शांति के बाद जिले के शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। इसकी चपेट में आने से दो बच्चियों सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए। कई मकानों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।
गोलाबारी में घायल होने वालों की पहचान मरियम बशीर (11) पुत्री बशीर निवासी गांव कनकोट, रजिया बी पुत्री नजीर हुसैन और अकबर हुसैन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी गांव काइयां शाहपुर के रूप में हुई है। देर शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक सीमा पार से जिले के शाहपुर, कीरनी, कस्बा, गूंतरियां, मंदार और इस्लामाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों और सेना की चौकियों को निशाना बना कर मोर्टार और गोले दागने शुरू कर दिए।
इसके बाद सेना ने भी जोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक गोलों के फटने से उठने वाला धुआं और धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। जो देर रात तक जारी रही।