{"_id":"60e89f098ebc3e573b7ada72","slug":"heavy-rain-expected-in-jammu-and-kashmir-from-today-to-13-jammu-city-news-jmu2391184192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आज से 13 तक भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आज से 13 तक भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम खराब होने की सूरत में हाईवे के प्रभावित होने के साथ भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
कश्मीर में तपिश में बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री के ऊपर चला गया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। शनिवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
जम्मू में पिछले चौबीस घंटे 60.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 37.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 31.6, बटोत में 28.4, भद्रवाह में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 28.2, कारगिल में 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 34.2, पहलगाम में 28.8 और गुलमर्ग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।