{"_id":"68f4041d081e6309470fcfe0","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jmu1052-741584-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिवाली पर जीएमसी में स्थापित होगी बर्न यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिवाली पर जीएमसी में स्थापित होगी बर्न यूनिट
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी मेडिकल काॅलेज (जीएमसी) जम्मू में दिवाली के दिन विशेष बर्न यूनिट स्थापित की जाएगी। इसमें शाम चार बजे से रात 12 बजे तक सेवाएं मिलेंगी। यहां पर तीन से चार चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।
पटाखों और अन्य कारणों से जलने पर यहां तुरंत इलाज शुरू होगा और मरीजों को दाखिल किया जाएगा।
जीएमसी के अनुसार शाम को लोग पटाखे जलाते हैं। लापरवाही के कारण हाथ जलने के अलावा अन्य मामले आते हैं। इमरजेंसी में ही बर्न यूनिट स्थापित होगी। यहां पर मरीज पहुंचकर इलाज करा सकते हैं। हर साल जीएमसी में 30 से 40 मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं। जीएमसी की ओर से यहां पर दवाई देने के अलावा अन्य जरूरी इंजेक्शन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
चिकित्सकों की सलाह : पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों को अकेला न छोड़ें। घर के बड़े सदस्य नजर रखें और सावधानी से पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय बच्चों को दूर रखें। आंखों को बचाएं। हर साल सबसे ज्यादा बच्चों के जलने के मामलों आए हैं। ब्यूरो