फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों से सरप्लस चिकित्सा स्टाफ हटेगा

विज्ञापन
health news
-युक्तिकरण की तैयारी, जम्मू और कश्मीर के लिए संभाग स्तरीय समितियां गठित
विज्ञापन

- तीस दिन में सिफारिशों के बाद कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात सरप्लस (जरूरत से ज्यादा) चिकित्सा स्टाफ को हटाकर जरूरत वाली जगहों पर भेजा जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में दोनों विभागों के स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ के युक्तिकरण की तैयारी की जा रही है। जम्मू और कश्मीर के लिए संभाग स्तरीय समितियों का गठन किया गया है, जो तीस दिन में अपनी सिफारिशें देगी। इसके बाद युक्तिकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से यह शिकायतें रही है कि ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों के बजाय शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ सरप्लस है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को खासतौर पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।विभाग की ओर से गठित संभाग स्तरीय समितियां स्वास्थ्य केंद्रों में मानकों के तहत सृजित स्टाफ, सरप्लस स्टाफ, नए पदों की जरूरत की जानकारी इकट्ठा करेंगी। ऐसे केंद्रों को भी चिह्नित किया जाएगा जहां स्टाफ की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

--------

अस्थाई नियुक्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जाएगा
इसी तरह नियमित पद के बजाय दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्थायी नियुक्तियों का ब्योरा लिया जाएगा। सेकंडरी और टेरिटरी (माध्यमिक और तृतीयक) चिकित्सा देखभाल क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी डाक्टरों की सेवाएं लेने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह पीएचसी/डिस्पेंसरियों के बजाय मेडिकल आफिसर और डेंटल सर्जन की सेवाओं को सेकंडरी और टेरिटरी चिकित्सा देखभाल क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
समितियों में निदेशक और प्रिंसिपल शामिल
कश्मीर के लिए गठित समितियों में स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर को अध्यक्ष, उपनिदेशक योजना स्वास्थ्य निदेशालय को सदस्य सचिव और सदस्यों में चीफ अकाउंट आफिसर स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर, उप सचिव/अंडर सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, परिवार कल्याण एमसीएच एंड टीकाकरण जेएंडके से प्रतिनिधि और एक नामित सदस्य शामिल होगा। सरकारी मेडिकल कालेजों के लिए प्रिंसिपल जीएमसी श्रीनगर को चेयरपर्सन, प्रशासक जीएमसी श्रीनगर को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्यों में पर्सनल अधिकारी नए मेडिकल कालेजेस, उपसचिव/अंडर सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार पैरामेडिकल काउंसिल जेएंडके और एक अन्य नामित सदस्य शामिल होगा।

जम्मू संभाग के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू को चेयरपर्सन, उप निदेशक योजना स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्यों में चीफ अकाउंट अधिकारी स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू, उपसचिव/अंडर सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, संबंधित जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एक नामित सदस्य होगा। मेडिकल कालेजों के लिए जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल को चेयरपर्सन, प्रशासक जीएमसी जम्मू को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्यों में पर्सनल अधिकारी नए मेडिकल कालेजेस, उपसचिव/अंडर सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार पैरामेडिकल काउंसिल जेएंडके और एक अन्य नामित सदस्य शामिल होगा। इसके लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डा. सैयद आबिद रशीद शाह की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed