{"_id":"67e85d5b0b647d089b038268","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jam1003-577378-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी उधमपुर को जल्द \nमिलेगी नई सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी उधमपुर को जल्द मिलेगी नई सीटी स्कैन मशीन
विज्ञापन
एमआरआई के लिए भी निविदा प्रक्रिया चल रही, डोडा, राजोरी और बारामुला में कैथलेब के लिए मिलेगी प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी उधमपुर के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए जल्द 128-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की ओर से खरीद प्रक्रिया चल रही है। साथ ही 1.5 टेसला एमआरआई मशीन के लिए भी निविदा प्रक्रिया चल रही है।
उधमपुर के विधायक पवन कुमार गुप्ता के एक सवाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर दिए गए जवाब में बताया गया है कि सरकार के कैथलेब परियोजना में पहले चरण में जीएमसी उधमपुर को शामिल नहीं किया जाएगा। इस चरण में जीएमसी डोडा, राजोरी और बारामुला को प्राथमिकता दी जाएगी। जीएमसी उधमपुर को तीसरे चरण में लिया जाएगा। हालांकि सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा से उधमपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा लाभ मिलेगा। जीएमसी उधमपुर में सीटी स्कैन मशीन स्थापित है, लेकिन वह आए दिन खराब रहती है। ऐसे में टेस्ट के लिए बड़ी संख्या में उधमपुर से मरीज रेफर होकर जीएमसी जम्मू में आ रहे हैं, जिससे यहां अक्सर संभाग भर के मरीजों का भार रहता है। बताया गया है कि एनएमएस मानकों के तहत इस साल के अंत तक जीएमसी उधमपुर को पूरी तरह से शुरू करने की योजना है। इसमें जरूरी कार्यों को जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जीएमसी उधमपुर में प्रिंसिपल के खाली पद को भरने के लिए भी विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।