{"_id":"65ce99394df904851d023ed4","slug":"health-news-aims-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-303828-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रामा देखभाल में एम्स विजयपुर का जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के साथ पड़ोसी राज्यों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रामा देखभाल में एम्स विजयपुर का जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के साथ पड़ोसी राज्यों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू के निदेशक डा. शक्ति गुप्ता ने कहा कि एम्स केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पड़ोसी राज्यों के लिए ट्रॉमा देखभाल और आपदा प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता प्रणाली की भूमिका निभाएगा। इसमें आम लोगों के साथ सुरक्षा बलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। एम्स सड़क दुर्घटनाओं, गोली से लगी चोटों, विस्फोट से घायल लोगों और किसी भी प्रकार की आपदाओं से पीड़ित लोगों के लिए अनुकरणीय देखभाल प्रदान करेगा।
डा. गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बढ़ते सड़क हादसों में गंभीर मरीजों की चिकित्सा जरूरतों को एम्स पूरा करेगा। ऐसे गंभीर मामलों में तत्काल उचित इलाज के लिए एम्स में एक हेलीपैड स्थापित किया गया है। इससे खासतौर पर सुरक्षाबलों को आपात सेवाओं के लिए चिकित्सा लाभ मिलेगा। उत्कृष्टता के प्रति एम्स जम्मू ने दूसरे चरण में ट्रॉमा साइंसेज में एक समर्पित उत्कृष्टता केंद्र और ट्रॉमाटोलॉजी संस्थान की योजना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में ट्रॉमा देखभाल को बढ़ाना है। संस्था का बहु-विषयक दृष्टिकोण, उन्नत नैदानिक उपकरण, सर्जिकल विशेषज्ञता और गहन देखभाल सुविधाएं स्थिरीकरण से पुनर्वास तक व्यापक आघात देखभाल सुनिश्चित करती हैं। विजयपुर में नवनिर्मित एम्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 फरवरी को औपचारिक उद्घाटन प्रस्तावित है। उद्घाटन के बाद एम्स में ओपीडी और लेबोरेटरी सेवाओं के लिए ट्रायल रन किया जाएगा, जिसके बाद ये सेवाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।