{"_id":"612006388ebc3e05fe6ea7d4","slug":"health-ministry-team-took-stock-of-the-construction-of-aiims-in-vijaypur-jammu-news-jmu241947657","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विजयपुर में लिया एम्स के निर्माण का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विजयपुर में लिया एम्स के निर्माण का जायजा
विज्ञापन
विजयपुर। एम्स में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने दौरा किया। इस दौरान वहां के कामकाज के बारे में जानकारी ली। टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा सांसद जुुगल किशोर शर्मा और लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल भी मौजूद थे। टीम ने काफी समय तक मौके पर काम को देखा। इसके अलावा पौधरोपण भी किया गया।
एम्स के निर्माण में लगी एजेंसियों की तरफ से टीम को पूरी जानकारी दी गई। टीम सुबह विजयपुर पहुंची। टीम में करीब एक दर्जन से अधिक सदस्य शामिल रहे। एम्स के निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। इसके अलावा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की गई। उन्होंने बताया कि किस ब्लॉक को बनाने में कितना समय लगा। आगे और क्या काम किया जा रहा है। एम्स में आने वाले मरीजों को किस प्रकार की सुविधा मिलने वाली है। लोगों तथा स्टाफ के रहने की क्या व्यवस्था है। इसके अलावा किस प्रकार से एम्स में काम किया जाता है।
टीम काम देखकर काफी खुश हुई, क्योंकि एम्स के निर्माण में लगी कंपनी आहलूवालिया, कांट्रेक्ट इंडिया लिमिटेड की तरफ से आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करके काम किया जा रहा है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मशीनों को देखा। बड़ी मशीनों को काम में लगाया गया है, जिससे काम में सफाई के अलावा सुरक्षा भी हो सके। इन मशीनों तथा बाकी इंतजाम को देखकर टीम के सदस्य संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
इस दौरान एम्स में अधिकारियों तथा सांसदों की तरफ से पौधरोपण किया गया। इसके अलावा सीपीडब्लयूडी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्हें काम के बारे में पूरी जानकारी दी गई।