फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health minister assured to buy ambulance

शहरवासियों को 108 एंबुलेंस का तोहफा जल्द

Sun, 20 Jul 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 20 Jul 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
health minister assured to buy ambulance

कश्मीर घाटी में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की कमी महसूस हो रही है। जब भी कोई सड़क दुर्घटना होती है तो लोग अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो साल पहले 9 फरवरी, 2012 को राज्य के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के एम्स में हुए एक सम्मलेन के दौरान ऐलान किया था। कि राज्य में 108 कंट्रोल रूमों की स्थापना की जाएगी, जो आपातकालीन स्थिति के दौरान सहयोग देने में सक्षम रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि राज्य में कंप्यूटराइज्ड उच्चस्तरीय एम्बुलेंस सुविधा शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर 30 किलोमीटर के बाद उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के दावे खोखले साबित हुए

health minister assured to buy ambulance

लेकिन यह दावे सिर्फ बयानों तक ही सीमित रहे। यही कारण है कि प्रति वर्ष हजारों लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न ही इस प्रकार के किसी कंट्रोल रूम की स्थापना हुई और न ऐसी सुविधा अभी तक शुरू हो पाई है।

डॉक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. निस्सार-उल-हस्सन के अनुसार मुख्यमंत्री ने कई बार आश्वासन दिया कि घाटी में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस सुविधा रखी जाएगी, लेकिन  कोई भी दावा पूरा नहीं किया गया।

क्यों फिर से उठी एंबुलेंस मांग

health minister assured to buy ambulance

बुधवार को श्रीनगर के उमराबाद में हुई सड़क दुर्घटना का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजमार्ग पर क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की सुविधा होती, तो हो सकता था कि कई लोगों की जान बच जाती।

इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहियुदीन का कहना था कि क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की कमी महसूस की जा रही है। जिसके लिए काम तेजी से शुरू हो गया है।

टेंडर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग निदेशक डॉ. सलीम-उर-रेहमान ने बताया कि पहले फेज में 20 से 25 क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस खरीदी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed