{"_id":"66ca7565ab2fa7ee5702add6","slug":"health-director-meeting-with-officials-to-prevent-the-monkeypox-jammu-news-c-10-jam1008-426859-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंकीपाॅक्स के प्रसार की उचित निगरानी की जाए : निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंकीपाॅक्स के प्रसार की उचित निगरानी की जाए : निदेशक
विज्ञापन
मंकीपाक्स और सर्पदंश मामलों में राष्ट्रीय कार्य योजना पर अधिकारियों से बैठक में चर्चा करके स्वा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सर्पदंश के मामलों में उचित इलाज के लिए सभी बाधाएं दूर करें
- विशेषज्ञों के साथ राष्ट्रीय कार्य योजना की तैयारियों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डाॅ. राकेश मगोत्रा ने संभाग में मंकीपाॅक्स (एमपॉक्स) के प्रसार की निगरानी और नियंत्रण के लिए उचित उपाय करने पर जोर दिया है। इसके साथ सर्पदंश के मामलों में उचित इलाज को सुनिश्चित बनाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली बाधाओं में अपर्याप्त बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षित कर्मियों की कमी को दूर करने के साथ स्वास्थ्य विंगों के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा है।
यहां शनिवार को डाॅ. मगोत्रा ने सर्पदंश से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीएसई) और मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में डॉ. शहनाज चौधरी, चिकित्सा अधिकारी महामारी विज्ञान (डीएचएस) जम्मू ने बताया कि एनएपीएसई को देश भर में सांप के काटने से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. हरजीत राय, एसएसओ आईडीएसपी/महामारी विज्ञान ने एनएपीएसई को लागू करने के लिए विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला। बताया ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सांप काटने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। उन्होंने संबंधित पोर्टल पर वास्तविक समय के आधार पर ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट कर सांप के काटने के मामलों और इसके कारण होने वाली किसी भी मौत के बारे में निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने सर्पदंश से होने वाली मौतों को 2030 तक आधा करने पर जोर दिया। डॉ. प्रेमलता, चिकित्सा अधिकारी महामारी विज्ञान, डीएचएस जम्मू ने एमपॉक्स पर संभावित प्रकोपों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए निरंतर सतर्कता और समन्वित प्रयास बढ़ाने को कहा।