{"_id":"5dffb8438ebc3e879e1999c4","slug":"gunshots-fired-in-simna-colony-on-the-outskirts-of-kishtwar-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में संदिग्धों की गोलीबारी में दो एसपीओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में संदिग्धों की गोलीबारी में दो एसपीओ घायल
Mon, 23 Dec 2019 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेमिना कॉलोनी में एक फिल्ट्रेशन प्लांट की सुरक्षा में तैनात दो एसपीओ रविवार देर रात संदिग्धों की गोलीबारी में घायल हो गए। इनकी शिनाख्त अजय कुमार व मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बताते हैं कि फिल्ट्रेशन प्लांट के पास रात लगभग 10 बजे रुक रुक कर कई राउंड फायरिंग हुई। आवाज सुनते ही सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले के अंदेशे में सेमिना कॉलोनी की घेरेबंदी की। इस दौरान दोनों एसपीओ घायल मिले।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों की फायरिंग में दोनों घायल हुए हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन आतंकी हमले की ओर इशारा नहीं करती है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि तीन दशक से सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जहांगीर सरूरी का मकान सुनार बाड़ी और टंगबाड़ी के बीच है। यहीं सेमिना कॉलोनी में फिल्ट्रेशन प्लांट है।
बताते हैं कि मूवमेंट के दौरान आतंकियों ने एसपीओ को देख फायरिंग कर दी। जहांगीर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के साथ ही सक्रिय हुआ था। वह हिजबुल का सबसे पुराना आतंकी बताया जाता है।