फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ground Zero: This is the land of martyrs, on high alert all the time...every child here is fearless

ग्राउंड जीरो : बलिदानियों की है ये भूमि, हाई अलर्ट पर हर वक्त...बैखौफ है यहां का बच्चा-बच्चा

Sat, 03 May 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमावर्ती इलाका छंब ज्यौंड़ियां से कुलवीर चौधरी
सीमावर्ती इलाका छंब ज्यौंड़ियां से कुलवीर चौधरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 05:45 AM IST
सार

बलिदानियों की भूमि कहलाने वाला यह क्षेत्र हमेशा हाई अलर्ट पर रहता है। यहां के लोग कहते हैं कि सतर्कता हमारी आदतों में हैं, डर हमें लगता नहीं है। क्योंकि हमारे घरों का हर बच्चा सरहद की रक्षा के संकल्प के साथ बड़ा होता है।

विज्ञापन
Ground Zero: This is the land of martyrs, on high alert all the time...every child here is fearless
बॉर्डर पर शहीद कृष्ण कुमार की याद में बनाया गया गेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कहीं आसमान में सुबह और शाम कहीं हेलीकाॅप्टर मंडरा रहे हैं तो शाम होते ही कई इलाकों से फायरिंग की आवाजें आने लगती हैं। पर इस शोर और हलचल से दूर है छंब का ज्यौड़ियां इलाका। फिलहाल यहां शांति है, लोगों की दिनचर्या में कोई बदलाव नही हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बलिदानियों की भूमि कहलाने वाला यह क्षेत्र हमेशा हाई अलर्ट पर रहता है। यहां के लोग कहते हैं कि सतर्कता हमारी आदतों में हैं, डर हमें लगता नहीं है। क्योंकि हमारे घरों का हर बच्चा सरहद की रक्षा के संकल्प के साथ बड़ा होता है। अमर उजाला संवाद की टीम ने 30 पंचायतों वाले इस इलाके के गांवों के लोगों से मौजूदा हालात को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


पर ये आस टूटती नजर आ रही...पंचायत पलांवाला मोहल्ला टीसीपी के निवासी रिटायर्ड सुबेदार गुलबदन सिंह कहते हैं कि युद्ध से डर नहीं, हम लड़ने को हमेशा तैयार रहते हैं। पर दोनों देशों के बीच तनाव से हमारी एक आस टूटती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कारगिल युद्ध के दौरान से सेना ने किसानों की जमीन अधिग्रहित की थी। सरकार उसे हमें वापस करने की योजना बना रही थी, इस खबर से हम सब बहुत खुश थे। पहलगाम हमले के बाद से दोनों देशों के बीच बनी तनातनी से हमारी आस फिर से टूटती नजर आ रही है, लेकिन जो अब हमारे पास है, हम लोग उसी में से अपना गुजर बसर कर रहे हैं। किसान गेहूं की फसल समेट कर बेच भी रहे हैं। लोगों ने बताया कि हम लोग युद्धों में पहले की काफी नुकसान सह चुके हैं। इसलिए दोनों देशों के बीच शांति बनी रहे।

प्रार्थना तो यही है युद्ध न हो, हो जाएगा तो हम तैयार हैं
रिटायर्ड सूबेदार गुलबदन सिंह कहते हैं कि युद्ध न हो, ऐसी प्रार्थना करते हैं, पर हो जाएगा तो हम तैयार हैं। साथ-साथ आगे बढ़ते हुए बलिदानी सिपाही बिक्रम सिंह की याद में पलांवाला में बनाए गए स्मृति स्मारक पर ले जाते हैं। कहते हैं कि यहां तो हर मां ने अपने लाल को भारत माता को सौंप दिया है। सूबेदार गुलबदन बताते हैं कि मेरा बच्चा भी सेना में है। 

फसल कटी, बेचकर तनाव मुक्त हो जाएंगे
गांव बदोवाल निवासी किसान मोठू राम अपने बैलों को पानी पिलाने के लिए नहर पर ले जा रहे थे। पूछने पर कहते हैं कि पहलगाम हमले के बाद से ही सभी ने फसलों की कटाई तेज कर दी थी। गांव के ज्यादातर लोगों ने फसलें काट ली है, अब सभी इसे बेचने में जुटे हैं। थोड़ा आगे बढ़ने पर पलांवाला दढखौड़ में गेहूं की फसल बेचने आए किसानों ने बताया कि  फसल बिक जाएगी तो हम तनाव मुक्त हो जाएंगे। 

तस्वीरों में देखें बारिश से आई आफत: 200 जगहों पर भरा पानी, 100 स्थानों पर गिरे पेड़, जाम और बिजली रही गुल
गर्व है इन पर : इसी गांव के थे ये बलिदानी 
अनिल सिंह मनहास, विक्रम सिंह, विजय सिंह मट्टू, कृष्णन लाल, विशाल शर्मा

यहां की दो प्रमुख घटनाएं...

  • 11 अप्रैल 2025 की रात को केरी बट्टल में फायरिंग में शहीद हुआ था जवान
  • 28 दिसंबर 2024 को बट्टलले शिव आसन मंदिर में तीन आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था

हम अपना घर छोड़कर नहीं जाएंगे
गांव गिघडे़याल में खेतों में दाल की फसल की गुड़ाई करते हुए मिले पति-पत्नी उत्तम लाल और तरीपता देवी। कहते हैं कि हां, सुन रहे हैं कि तनाव बढ़ रहा है। पर हमारे लिए यह सब बहुत सामान्य बात है। गोलियों की आवाज से डर नहीं लगता है, क्योंकि इस गांव के बच्चे बड़े ही इस सोच के साथ होते हैं कि उन्हें सरहद की रक्षा के लिए बंदूकें उठानी हैं। तरीपता देवी कहती हैं कि फायरिंग रेज में है हमारा गांव पर हम कहीं नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed