फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें बारिश से आई आफत: 200 जगहों पर भरा पानी, 100 स्थानों पर गिरे पेड़, जाम और बिजली रही गुल

Fri, 02 May 2025 08:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 May 2025 08:54 PM IST
सार

कुछ ही घंटों की बारिश में 200 से अधिक स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर भरे पानी ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा और कई स्थानों पर सड़कें तक धंस गईं।

विज्ञापन
See pictures of disaster caused by rain in Delhi water filled at 200 places
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हुई कुछ घंटों की बारिश ने मानसून के दौरान राजधानी जलभराव रोकने की प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। यह बारिश मानसून के आगमन से करीब दो महीने पहले हुई, लेकिन इसके बावजूद जलभराव और अव्यवस्थाओं ने दिल्लीवासियों को भारी परेशानियों में डाल दिया। लोक निर्माण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी की गई जलभराव न होने की तैयारियों और दावों की हकीकत कुछ ही घंटों में सामने आ गई। 

See pictures of disaster caused by rain in Delhi water filled at 200 places
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही घंटों की बारिश में 200 से अधिक स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर भरे पानी ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा और कई स्थानों पर सड़कें तक धंस गईं। सबसे ज्यादा चर्चा में हमेशा की तरह मिंटो ब्रिज अंडरपास रहा, जो पूरी तरह पानी से भर गया। यह स्थान हर वर्ष बारिश में जलभराव के लिए चर्चा में रहता है।

See pictures of disaster caused by rain in Delhi water filled at 200 places
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बारिश के दौरान ओल्ड राजेंद्र नगर के बाजार रोड पर भी भारी जलभराव देखा गया। यह वही स्थान है जहां पिछले साल जलभराव के कारण एक कोचिंग सेंटर का बेसमेंट डूब गया था और वहां चल रही लाइब्रेरी में पढ़ रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके अलावा आईटीओ, पंचकुइयां रोड, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, लोनी रोड, एमबी रोड, एसएन मार्ग, अगस्त क्रांति मार्ग, रिंग रोड, आरके पुरम, पंचशील मार्ग, आउटर रिंग रोड, नारायणा, मायापुरी, गीता कॉलोनी, निजामुद्दीन, आईपी एस्टेट, दिलशाद गार्डन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
See pictures of disaster caused by rain in Delhi water filled at 200 places
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बारिश के साथ तेज आंधी ने बिगाड़े हालात, 100 इलाकों में पेड़ गिरे
जलभराव के साथ-साथ बारिश के दौरान आई तेज आंधी ने हालात और बिगाड़ दिए। राजधानी के करीब 100 इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे यातायात तो बाधित हुआ ही, कई जगह बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। 

विज्ञापन
See pictures of disaster caused by rain in Delhi water filled at 200 places
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

खासकर नार्थ एवेन्यू, लोधी कॉलोनी, मोती बाग, जनपथ, कालीबाड़ी मार्ग, पंडारा रोड, अकबर रोड, बाराखंबा रोड, कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर कैलाश-1, द्वारका सेक्टर-10, वसंत विहार, नजफगढ़, चिराग दिल्ली, कालकाजी, कश्मीरी गेट और विकासपुरी जैसे इलाकों में पेड़ गिरने की पुष्टि हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed