{"_id":"664947345552b99ba508b8b6","slug":"greater-kailash-murder-tenth-culprit-arrested-jammu-news-c-10-jam1008-363155-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रेटर कैलाश हत्याकांड मामले में दसवां आरोपी भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रेटर कैलाश हत्याकांड मामले में दसवां आरोपी भी काबू
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में दसवां आरोपी भी पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अवतार सिंह हत्या मामले में अब खुलेंगी परतें, पुलिस नामी हिस्ट्रीशीटर के घर से 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें भी जब्त कर चुकी है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेटर कैलाश हत्याकांड में पुलिस ने दसवां आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को जालंधर निवासी वरुण कुमार उर्फ पंजाबी को काबू लिया।
वह मौजूदा समय में सांबा में रह रहा था। वरुण की गिरफ्तारी 30 अप्रैल को अवतार सिंह की हुई हत्या के मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन गंग्याल में एफआईआर संख्या 39-024 के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी से मामले की चल रही जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। इससे पहले ग्रेटर कैलाश हत्याकांड में एनआरआई अवतार सिंह की हत्या के मामले में स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने नौवें आरोपी रघुनंदन उर्फ रघू निवासी छन्नी हिम्मत को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी नामी हिस्ट्रीशीटर है और उसके घर से 1.5 करोड़ रुपए की लग्जरी कारों को भी जब्त किया गया। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति सचिन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में ये आठवीं गिरफ्तारी रही। यह तमाम आरोपी ग्रेटर कैलाश में भूमि विवाद में हुई मारपीट में शामिल थे। भूमि विवाद में अवतार सिंह नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। आरोपी सचिन की गिरफ्तारी से पुलिस उस पहलू पर जांच कर रही है जिसमें कहा जा रहा है कि ये हत्याकांड साजिश के तहत तो अंजाम नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इन पर हो चुकी है कार्रवाई
हत्या के मामले में ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी प्रभारी पुनीत शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। गंग्याल थाने के एसएचओ हरमोहिंदर सिंह को जिला पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया था। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ गांधी नगर की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया।टीम अभी तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनके घर में दी गई दबिश
इस मामले में शामिल पूर्व एसएसपी शेख महमूद के छन्नी सहित आवास, प्रापर्टी डीलर पुरुषोत्तम सिंह के बिश्नाह आवास और भू माफिया गोला शाह के चालक के गंग्याल स्थित आवास पर पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस को कई दस्तावेज मिले थे। अब तक की जांच में पुलिस को 60 ऐसे दस्तावेज मिले, जिसमें गोला शाह ने जमीनों की डील की है। इसमें कुछ जमीनों के बेचने के दस्तावेज हैं और कुछ के खरीदने के। पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण भी एकत्र किए थे।