{"_id":"66051e0f4c76de328e02666b","slug":"great-warriors-become-champion-of-mortious-t20-on-the-last-ball-jammu-news-c-10-jam1008-329688-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंतिम गेंद पर ग्रेट वॉरियर्स बना मॉर्टियस टी-20 का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंतिम गेंद पर ग्रेट वॉरियर्स बना मॉर्टियस टी-20 का चैंपियन
विज्ञापन
राजिंदर बाजवा सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कुलदीप चुने गए गेंदबाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेट वॉरियर्स ने मॉर्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। टीम ने टीचर्स इलेवन को दो विकेट से हराया। फाइनल मैच का नतीजा अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मिला। इसका आयोजन वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर ने बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया के सहयोग से किया था।
एमए स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीचर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि ग्रेट वॉरियर्स के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। पूरी टीम 122 रन बना सकी। इसमें राजिंद्र बाजवा ने 49, जबकि सरनजीत ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजों में रोहित ने तीन विकेट, जबकि सैंडी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते करने उतरी ग्रेट वॉरियर्स की टीम ने शुरूआत में दो विकेट गंवाए। कप्तान इमरान ने अमित बाली के साथ टीम को संभाला। टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे, जबकि दो बल्लेबाज ही बचे थे। क्रिज पर मोहित बाली और हरदेव थे, जिन्होंने टीम को जीत दिलाई। रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि राजिंदर बाजवा को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कुलदीप गेंदबाज चुने गए। फाइनल मुकाबले के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक अरुण मन्हास मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं।