फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grand procession will be taken out on Ram Navami

Jammu News: राम नवमी पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
Grand procession will be taken out on Ram Navami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। संतान धर्म सभा, धार्मिक युवक मंडल और अन्य धार्मिक संगठनों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट आगामी श्री राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालेगी। शोभायात्रा के सुचारू संचालन पर चर्चा के लिए वीरवार को शालामार रोड स्थित जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शोभा यात्रा के सुचारू संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस लंगेह और ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें संतान धर्म सभा, धार्मिक युवक मंडल और अन्य धार्मिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे। ट्रस्ट अध्यक्ष ने ब्रिगेडियर आरएस लंगेह ने शोभायात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए संगठनों से निरंतर समर्थन मांगा। उन्होंने जम्मू के लोगों से शोभा यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया। इस दौरान सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रघुनाथ बाजार में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण शोभा यात्रा का पारंपरिक मार्ग बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर से शुरू होगी और रेजीडेंसी रोड, राजिंदर बाजार, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, गीता भवन, रणबीरेश्वर मंदिर, शालामार रोड, इंद्रा चौक, हरी मार्केट से होकर गुजरेगी और अंत में रघुनाथ जी मंदिर पर समाप्त होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की भी अपील की। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सनातन धर्म सभा प्रभात सिंह, महासचिव संजय गुप्ता, धार्मिक युवक मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा और महासचिव गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed