कश्मीरः राज्यपाल बोले- घाटी में जल्द ही शुरू होगी मोबाइल सेवा, 50 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन माह में राज्य के विभिन्न विभागों में 50 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कहा कि हर कश्मीरी का जीवन हमारे लिए मूल्यवान है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट आसान हथियार है इसलिए इन कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी।
यहां बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से बातचीत में राज्यपाल ने राज्य से जुड़े हर विषय पर खुलकर राज्य प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पनपे हालातों के बावजूद कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हां, कुछ हिंसा फैलाने वाले जरूर घायल हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 370 को हटाने का लिया गया फैसला पूरे प्रदेश के हित में है।
पाबंदियों के बारे में कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग आम लोगों से ज्यादा आतंकवादी घाटी के माहौल को खराब करने के लिए करते। इसलिए हमने इन सेवाओं को बंद किया है। यह हमारे खिलाफ इस्तेमाल होने वाला एक तरह का हथियार है इसलिए हमने इसे रोका है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल और इंटरनेट सेवा को धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। हमारे लिए लोगों की जान की हिफाजत करना बड़ी जिम्मेदारी थी। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं, कई इलाकों में पाबंदियों में दी जा रही है। कुपवाड़ा और हंदवाड़ा जिलों में मोबाइल फोन कनेक्टिविटी खोल रहे हैं और जल्द ही अन्य जिलों में भी कनेक्टिविटी खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात लाख सेब उत्पादकों की समस्याओं से हम वाकिफ हैं। 50 डिग्री कॉलेज और खोले जाएंगे। लड़कियों के लिए अलग से कॉलेज बनाए जाएंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज बनने हैं। हर जिले में एक आईटीआई होगी। प्रधानमंत्री की पहल पर विभिन्न मंत्रालयों की टीमें लगभग हर दिन राजभवन पहुंच रही हैं। राज्य के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है इस पर काम हो रहा है।
धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात
एक-एक कश्मीरी की जान कीमती
अगले छह माह में बदल जाएगी तस्वीर
राहुल राजनीति के नौसिखुआ
उन्होंने राहुल पर आगे कहा कि आज यूएन में पाकिस्तान की चिट्ठी में राहुल गांधी के बयान दर्ज हैं। आज कांग्रेस ने कश्मीर को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। जिस वक्त देश में चुनाव आएंगे, उनके विरोधियों को कुछ कहने की जरूरत नहीं है वो बस ये कह देंगे, ये 370 के हिमायती हैं तो लोग इन्हें जूतों से मारेंगे।
J&K Guv says,"Rahul Gandhi ne political juvenile ki tarah behave kiya hai.Aaj UN mein Pak ki chithi mein uske bayanat darz hai... jis waqt desh mein chunav aayega unke virodhi ko kuch kehni ki zaroot nahi hai woh bas ye keh denge,yeh 370 ke himayati hai toh log juton se maarenge" pic.twitter.com/gqXQARPMNf
— ANI (@ANI) August 28, 2019