{"_id":"55f732953187466ffcbf568f3e486998","slug":"government-will-provide-financial-assistance-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सहायता उपलब्ध करवाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सहायता उपलब्ध करवाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 29 Aug 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश, ओलावृष्टि तथा सूखे के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वीरवार को एक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर ने की। इस मौके पर बागवानी मंत्री रमण भल्ला तथा कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि तथा सूखे के कारण खराब हुई फसलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा तथा दूसरी वित्तीय सहायता प्रदान करने लिए वीरवार की बैठक में गहन विचार विमर्श किया गया। दोनों संभागों के मंडलायुक्तों को वहां के जिला विकास आयुक्तों के माध्यम से प्रभावित इलाकों में टीमें भेज का नुकसान का सर्वे करवाने के लिए कहा गया ताकि प्रभावित किसानों को जल्दी सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री रमणभल्ला ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कृषि तथा बागवानी को राज्य की आर्थिक स्थिति की रीढ़ बताया। कहा कि इसको बढ़ावा देने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द ही वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए अधिकारियों को सूचियों को जल्द अंतिम रूप देने के लिए कहा। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने नुकसान की जानकारियां दोनों मंत्रियों को मुहैया करवाई।
विज्ञापन