फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government takes decision to deal with Corona infection in Jammu Kashmir Army cancels written recruitment exam

जम्मू-कश्मीर: कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने लिए ये फैसले, सेना ने रद्द की लिखित भर्ती परीक्षा

Tue, 20 Apr 2021 08:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 08:53 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए है। विभिन्न विभागों द्वारा पहले से जारी शेड्यूल के तहत ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। सेना ने महामारी के चलते 25 अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी है।

विज्ञापन
Government takes decision to deal with Corona infection in Jammu Kashmir Army cancels written recruitment exam
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के तेज होते संक्रमण से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कश्मीर संभाग में पहले ही छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं। इस बीच सेना ने 25 अप्रैल को घोषित लिखित भर्ती परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल व पैरा मेडिकल कक्षाएं 15 मई तक के लिए टाल दी हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 1500 से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


जम्मू संभाग की स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रेणु शर्मा की ओर से जारी आदेश में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों की गैर जरूरी सभी छुट्टियों को मंजूर न किया जाए। इसमें सिर्फ मातृत्व और आपात चिकित्सा छुट्टियों की ही मंजूरी दी जाए। कोई भी अधिकारी छुट्टी के आवेदन को आदेश के विरुद्ध स्वीकार अथवा अनुशंसा के लिए आगे नहीं भेजेगा। 
विज्ञापन


जीएमसी और श्रीनगर में एमबीबीएस की कक्षाएं स्थगित 
जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में एमबीबीएस की सभी कक्षाओं को 15 मई तक स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ बीएससी नर्सिंग, बीएससी पैरा मेडिकल कोर्स और अन्य पैरा मेडिकल कोर्स की कक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर    

ये भी पढ़ें- कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी

 

सेना ने लिखित भर्ती परीक्षा रद्द की

सेना ने कोरोना महामारी के चलते 25 अप्रैल को होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी है। सुंजवां सैन्य स्टेशन में 10 फरवरी से 10 मार्च तक हुई शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन बाड़ी ब्राह्मणा के एपीसी  में किया गया था। इस परीक्षा में जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों के युवाओं ने भाग लिया था। सेना अब परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा बाद में करेगी। एक महीने तक चली आर्मी भर्ती में जरनल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क पदों के लिए शारीरिक परीक्षा हुई थी। 

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed