फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government ignoring the Amarnath land agitation victims

अमरनाथ भूमि आंदोलन के प्रभावितों की उपेक्षा

Fri, 29 Aug 2014 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 29 Aug 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Government ignoring the Amarnath land agitation victims

श्री अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति ने समझौते के तहत संघर्ष में शामिल लोगों पर आपराधिक मामले वापस न लेने पर सरकार के प्रति रोष जताया है। समिति ने प्रभावितों को शीघ्र उचित मुआवजा जारी करने की जोरदार मांग की है। समिति ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल हिंसा के लिए प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


समिति के संयोजक पवन कोहली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि श्री अमरनाथ भूमि आंदोलन में 13 लोगों ने शहादत दी थी। कोहली ने कहा कि सरकार ने समिति के साथ समझौते में प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने, संघर्ष में शामिल लोगों पर दर्ज मामलों को वापस लेने, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए चैंबर्स आफ कामर्स के माध्यम से एक करोड़ रुपये की राशि दिया जाना था।
विज्ञापन


अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति 31 अगस्त को गीता भवन परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करेगी। सुबह 9 बजे हवन होगा। शहीदों को नमन करने पीएमओ डा. जतिंद्र सिंह, भाजपा सांसद जुगल किशोर आदि पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed